Homeक्राइमBikaner Crime : बोलेरों गाड़ी को लगाई और कर दिए हवाई फायर...

Bikaner Crime : बोलेरों गाड़ी को लगाई और कर दिए हवाई फायर ! मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में मामला दर्ज

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें में इन दिनों अपराधियो के हौंसले बुलंद नजर आ रहे है। इसी कड़ी में शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती में एक व्यक्ति ने घर के आगे खड़ी बोलेरों गाड़ी को आग लगाने, फायर करने और धमकी देने के आरोप में पांच नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

परिवादी रघुनाथ माली (70) पुत्र डालाराम रामपुरा बस्ती गली नम्बर 18 निवासी ने दी रिपोर्ट के अनुसार। चन्द्र सिंह उर्फ बाबू डकैत, शुभम पड़िहार,राजू माली ,पीयूष चन्द्र, पूनमचंद गहलोत उर्फ बनती व चार पांच अन्य लोग एकराय होकर आए और मेरे घर के आगे खड़ी बोलेरों को आग लगा दी।

इस दौरान आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर रुपये नही दोगे तो अगली बार जान से मारे बिना नही छोड़ेंगे। आरोपियों ने हवाई फायर भी किये। मामलें की जांच हेड कॉन्स्टेबल लाखाराम को सौंपी गई हैं।



ताजा खबर