Homeक्राइमBikaner Crime : युवक से मारपीट कर छीन लिए गाड़ी किराये के...

Bikaner Crime : युवक से मारपीट कर छीन लिए गाड़ी किराये के पैसे, नयाशहर थाने में मामला दर्ज

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र में 18 में की रात को कोठारी हॉस्पिटल के आगे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार पंचशती सर्किल निवासी कैलाश बिश्नोई ने नयाशहर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया गया है कि कोठारी अस्पताल के आगे बने स्टैंड में रात को 9:00 बजे अपनी जीप खड़ी कर रहा था ,तभी अचानक बाइक और स्कूटी पर सवार 8-10 लोग आए और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी,जिससे उसके सिर पर चोट भी लग गई ।आरोपियों ने उसके पास से ₹29800 जो कारा और मेंटेनेंस के थे छीन कर ले गए बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर