


आपणी हथाई न्यूज, बुधवार को बीकानेर जिलें के नोखा तहसील के जोरावरपुरा कस्बे में राह चलती महिला की चेन तोड़ कर फरार होने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार ,सेवानिवृत्त पटवारी गोपालराम छींपा की बेटी घर से भर अपने घरेलू कार्य से जा रही थी इस दौरान समता भवन के पास दो युवकों ने उसे एक घर का पता पूछने को लेकर रुकवाया।
बातों में उलझाकर दोनों पूछने वाले बदमाशों में से एक युवक ने अपने मुंह पर रुमाल बांधकर उसके गले में सोने की चेन तोड़ ली जिसकी कीमत 1 लाख रु बताई जा रही । वारदात को अंजाम देने के बाद झपटमार 20 फीट दूरी पर खड़ी अपनी बाइक के पास भागे जो उन्होंने पहले से ही सामने वाली गली के किनारे खड़ी कर रखी थी।
बहादुर महिला अपने साथ अचानक हुई घटना से घबराई नहीं ओर लुटेरों की बाईक के सामने जाकर खड़ी हो गई उसने हिम्मत दिखाते हुए उनकी बाईक को जोर से पैर से मारा तो बाइक सड़क पर गिर गई, जिससे बदमाश में घबरा गए और बदमाश पैदल ही मौके पर अपनी बाईक आर जे 50 एस सी 4187 छोड़कर फरार हो गए।
गली में महिला के शोर मचाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग बाहर निकल आए तब तक शातिर बदमाश पतली गलियों में निकाल कर फरार हो गए लेकिन उनकी बाइक वहीं सड़क पर गिर गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पर पुलिस पहुंचने के बाद मोटरसाइकिल को पुलिस थाने ले गई और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पार्षद जेठूसिंह राजपुरोहित ने कस्बे में गश्त बढ़ाने की मांग की है।


