


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में दिन ब दिन बढ़ते अपराध और बदमाशों के हौंसले लगातार, कानून के लिए चुनौती बने हुए हैं। शहर में चोरी, मारपीट और हत्या जैसे मामलों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है। ताजा मामला 21 अक्टूबर का है। जहाँ कलेक्टर आवास के पास एक महिला जज पूजा जनागल पर लुटेरों ने हमला कर दिया और मारपीट कर गले में पहनी सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए।
बीकानेर में अपराधियों की बेखौफ गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने कलेक्टर आवास के ठीक सामने जज पूजा जनागल के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यह घटना 21 अक्टूबर की शाम करीब 6:20 बजे कलेक्टर आवास के पास हुई।
सदर थाने में महिला जज पूजा जनागल ने अपने पिता श्रवण कुमार के साथ में शिकायत दर्ज कराई। जज के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पूजा स्कूटी से जा रही थी, तभी एक काली बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पास आकर उनके हाथ में पकड़े बैग को छीनने की कोशिश की। जब पूजा ने बैग नहीं छोड़ा तो लूटेरों ने उनके साथ मारपीट की और स्कूटी पर लात मारकर उन्हें गिरा दिया। इस दौरान उनकी ठोड़ी, नाक और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं, साथ ही उनका एक दांत टूट गया। लूटेरों ने उनकी सोने की चेन तोड़ ली और विरोध करने पर उनके मुंह पर प्रहार कर फरार हो गए।
बरहाल पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है ताकि बदमाशों की गिरफ्तारी हो सके


