Homeक्राइमBikaner Crime : घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकला बुजुर्ग, रानीबाजार...

Bikaner Crime : घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकला बुजुर्ग, रानीबाजार पुलिया पर हुई लूट, घटना सीसीटीवी में कैद

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में बुधवार की अलसुबह एक बुजुर्ग के साथ लूट की वारदात सामने आई है। यह सारी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार बल्लभ गार्डन निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी सुशील कुमार मोदी बुधवार तड़के चार बजे रेलवे स्टेशन के लिए घर से निकले थे। रानीबाजार ओवरब्रिज पर बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। इतना ही नही जब बुजुर्ग ने इस घटना का विरोध करना चाहा तो युवकों ने मुंह दबा दिया।

पीड़ित के अनुसार आरोपी उनके पास से धार्मिक किताबों का एक बैग और 21 हजार नकद राशि लूटकर फरार हो गया। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। शहर में हुई इस वारदात के बाद आमजन की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों से पुलिस सवालों के घेरे में है।



ताजा खबर