Homeब्रेकिंग न्यूजBikaner Crime : लूट के इरादे से घर में घुसे, तलवार से...

Bikaner Crime : लूट के इरादे से घर में घुसे, तलवार से वृद्ध महिला पर हमला !

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के खाजूवाला गांव में बुधवार की देर रात करीब 2 बजे वार्ड नं 1 में दो अज्ञात हमलावरों ने एक वृद्ध पर जानलेवा हमला कर दिया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार देर रात 2 बजे के करीब दो युवक एक घर में लूट और चोरी की नीयत से घुसे । इस दौरान एक वृद्ध महिला के गले में पहने जेवरात छिनने के प्रयास के दौरान घर के बाकी सदस्य भी नींद से जाग गए। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले और हाथ और तलवार से वार कर फरार हो गए।

वारदात के बाद महिला को खाजूवाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां महिला का इलाज जारी है। वही इस मामलें के बाद पुलिस ने पदचिन्हों और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपियों का कोई सुराग नही मिला है।



ताजा खबर