HomeबीकानेरBikaner Crime : रात में घरों में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह...

Bikaner Crime : रात में घरों में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2नाबालिग भी नामजद

आपणी हथाई न्यूज, जिले में बढ़ रही चोरियों को लेकर अब मुक्ता प्रसाद पुलिस ने पांच लोगों के गिरोह का पर्दाफाश किया है इनके साथ दो नाबालिग भी नामजद है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 नकबजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है वही करमीसर में भी चोरी का खुलासा हुआ है।

बरहाल पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूर्यप्रताप पुत्र सूरज जाति राजपूत निवासी मुक्ताप्रसाद, पवन तेजी पुत्र हंसराज वाल्मीकि निवासी प्रताप बस्ती,सुरेंद्र सिंह पुत्र समुंद्रसिंह निवासी सालासर हाल बजरंग धोरा, शिवराज सिंह पुत्र बजरंग सिंह हाल निवासी रानी सती धर्मकांटा के पीछे बजरंग धोरा,सुरेश पुत्र मनफूल बिश्नोई निवासी बजरंग धोरा, मुक्ताप्रसाद के रूप में हुई है।इनके अलावा इस गिरोह में शामिल दो नाबालिग को भी नामजद किया गया है। ये एक गिरोह के रूप में काम कर रहे थे और रात्रि के समय घरों में घुसकर चोरी की वारदात को भी अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से LED, मोबाइल,लेपटॉप, मोबाइल फोन व सोने चांदी की ज्वेलरी और अन्य सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है आरोपियों से अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।



ताजा खबर