Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी, पिता ने...

Bikaner Crime : घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी, पिता ने बेटे और उसके दोस्तों के खिलाफ कराया मामला दर्ज : पढें पूरी खबर

Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है जिसमें एक पिता ने अपने बेटे और उसके दो दोस्तों के खिलाफ घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार खेतेश्वर बस्ती निवासी सुरजाराम जाट ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसमें बताया है कि मेरे घर से करीब दो महीनों में घर में रखे आभूषण थोड़े थोड़े कर के चोरी हो रहे है। मेरा बेटा मनोज और उसके दो दोस्त फतेह खां, अख्तर ने मिलकर घर से चोरी की है जिसमें दो मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी,एक सोने की ठुसी, चार नग चांदी की पायल,एक जोड़ी कान के झूमर,कनौति,6 सोने के मोती, एक सोने का फुलड़ा आदि सामान घर से चोरी हो गए है।

फिलहाल पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मनोज,फतेह खां और अख्तर के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Ads

ताजा खबर