Homeक्राइमBikaner Crime : सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी

Bikaner Crime : सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा एक सूने मकान को निशाना बनाकर कीमती सामान चोरी करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित झंवरलाल सुथार ने पुलिस को बताया कि 2 जनवरी को उनकी पत्नी एक रिश्तेदार के निधन के कारण घर पर ताला लगाकर बाहर गई हुई थीं और बच्चे भी घर पर मौजूद नहीं थे।

दोपहर करीब 3:30 बजे जब उनकी पत्नी वापस लौटीं, तो घर के कमरे और अलमारी के ताले टूटे हुए मिले। अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात पार कर लिए थे। सूचना मिलने पर पीड़ित ने नाल थाना पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर