


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, भले ही बीकानेर में बीते कुछ माह से बीकानेर पुलिस तस्करी और अपराधियों की धरपकड़ के कुछ मामलों में अपनी पीठ थपथपा रही हो मगर अब भी शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हालात ये है कि 15 दिन पुराने चोरी के एक मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है।
आपकों बता दे कि गत माह जयपुर रोड स्थित एक मकान से लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चोरी हो गई। चोरी की यह वारदात सीसी टीवी में कैद भी हो गई। इस संबंध में जेएनवी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए प्रार्थी सुरेश भार्गव पुत्र ताराचंद भार्गव ने बताया कि जयपुर रोड के स्वर्ण जयंती अशोक नगर स्थित उसके मकान नं. 59 में 23 जून 2026 रात्रि 12:30 बजे के बाद चोरी की घटना हो गई है।
प्रार्थी सुरेश भार्गव ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य एक दिन के लिए सूरत गए थे उसी रात यह घटना हो गई। सुबह पड़ौसियों द्वारा यह जानकारी मिली कि उनके घर के दरवाजे खुले हैं। घर आने पर अंदर देखा तो अंदर का गेट खुला है व आलमारी व सामान अस्त-व्यस्त है। घर में लगे सीसीटीवी चेक किए तो दो चोर अंदर आते व चोरी करने के बाद वापस जाते दिखाई दिए हैं। दोनों चोरों ने अंदर अलमारी में रखे गहने व दो लाख रुपए नगदी चोरी कर लिए हैं। उक्त मामले की रिपोर्ट जेएनवी थाने में दर्ज करवा दी गई है लेकिन आज 15 दिन बीत जाने पर भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।


