Homeक्राइमCrime : Bikaner के इस थाना क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर लाखों की...

Crime : Bikaner के इस थाना क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर लाखों की लूट, आरोपियों की हुई पहचान

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, गुरुवार की शाम मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में एक युवक के साथ लाखों की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है अब तक मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा बस्ती निवासी साजिद क्रिप्टो करेंसी का काम करता है ,गुरुवार की रात वह 10 बजे किसी को पेमेंट देने जा रहा था इस दौरान दो युवकों ने उसे रास्ते में रोका और पिस्तौल दिखाकर रूपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी। शुरुआती तफ्तीश में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के  सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान पिस्टल दिखाने वाले युवकों की पहचान सिमरान व समीर के रूप में हुई यह दोनों रामपुरा बस्ती में ही रहते हैं, वारदात के बाद से आरोपी अब तक फरार है।



ताजा खबर