


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें के बज्जू तहसील के मोडायत गांव में गत 10 नवंबर को हुई मंदिर में रुपयों की चोरी का आरोपी पकड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार, दस नवंबर मोडायत गांव के हनुमान मंदिर से दान पात्र तोड़कर उसमें से रुपये चुरा लिए गए थे। इस संबंध में सुरजाराम पुत्र बीरबलराम बिश्नोई निवासी मोडायत ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने खोजबीन करते हुए साक्ष्य जुटाकर चोरी के आरोप में बनवारी लाल पुत्र रामेश्वरलाल बिश्नोई निवासी जेगला थाना नोखा को गिरफ्तार किया गया है। चोरी के आरोपी से तीन सौ रुपये चोरी की राशि बरामद की गई है शेष राशि के प्रयास जारी है।


