

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने अब आर्थिक नेटवर्क पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी अभियान के तहत बज्जू थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप कुमार गोदारा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध पानी कारोबार को ध्वस्त कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के पास गुजर रही पाइपलाइन में अवैध कनेक्शन कर रखा था और टैंकरों के जरिए पानी बेचकर मोटी कमाई की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पीबीएम और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कर अवैध पाइपलाइन को काट दिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और पुलिस अब उसके आर्थिक स्रोतों को खत्म करने की रणनीति पर काम कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अपराध से जुड़े अवैध कारोबार पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


