Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime News : नयाशहर थाना क्षेत्र में महिला से बैग छीनने...

Bikaner Crime News : नयाशहर थाना क्षेत्र में महिला से बैग छीनने वाले 2 झपटमार चढ़े पुलिस के हत्थे

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर की नयाशहर पुलिस ने गत 5 दिनों पहले एक महिला के साथ हुई छीना झपटी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि इस संबंध में व्यासों के चौक निवासी जुगल किशोर ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसकी पत्नी एमडीवी कॉलोनी से टैक्सी में आ रही थी इस दरम्यान रामदेव पार्क के पास तीन नकाबपोश युवकों ने उसकी पत्नी के हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामलें में कार्रवाई कड़ते हुए चौखुंटी फाटक ,पाबू जी मंदिर के पास रहने वाले अरुण नायक(20) पुत्र भंवरलाल और गोगागेट हीरो होंडा कम्पनी के पास रहने वाले सोनू नायक (20)पुत्र घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया हैं।



ताजा खबर