
आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के लूणकरणसर तहसील में एक घर से लाखों रुपए की चोरी की वारदात का मामला सामने आया है ।अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात वार्ड नंबर 32 निवासी शीशपाल जाट के घर एक चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दे दिया। चोर देर रात दीवार फांदकर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बक्सों से 15-20 हजार रुपये नगद और सोने चांदी के आभूषण चोरी करके मौके से फरार हो गए।

घटना के समय घर के सदस्य बरामदे में सो रहे थे। घर से चोरी हुए सामान में 10 तोला सोने की मोहर, दो तोला सोने का कड़ा ,चार सोनेने की अंगूठियां जिनमे एक पर भागीरथ नाम भी अंकित था । वही 900 ग्राम चांदी की चार जोड़ी पायल, तोला सोने के झुमके ,सोने की बाली, लौंग और बच्चों के छोटे-छोटे गहने भी शामिल थे ।इसके अलावा चोर घर के हिसाब किताब की डायरी भी ले गए।
यह सारी वारदात शीशपाल जाट के घर के पास लगे एक केमरे में नजर आ रही है। जिसमें रात 2:27 बजे चोर घर के पीछे की दीवार के पास खड़े नजर आ रहे हैं ।वही एक चोर दीवार फाँदकर घर में घुसा और करीब 35 मिनट बाद सफेद कपड़े की पोटली बाहर खड़े साथी को पकड़ता नजर आ रहा है। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाट शुरू कर दिए और अपराधियों की तलाश के लिए कई टीम में भी गठित की गई है।


