Bikaner Crime News : बीमा क्लेम पाने के चक्कर में खुद के दाह संस्कार की झूठी रसीदे दिखाकर बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र ! आरोपी गिरफ्तार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeक्राइमBikaner Crime News : बीमा क्लेम पाने के चक्कर में खुद के...

Bikaner Crime News : बीमा क्लेम पाने के चक्कर में खुद के दाह संस्कार की झूठी रसीदे दिखाकर बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र ! आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने मांगीलाल ज्याणी पुत्र इन्द्राज जाट उम्र 29 साल निवासी 19 जीडी पुलिस थाना नई मण्डी घडसाना जिला श्रीगंगानगर को खुद को मृत बताकर 50 लाख बीमा का दावा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -Ads

अब तक मिली जानकारी के अनुसार परिवादी बंधन लाईफ इंश्‍योरेंस के लीगल अधिकारी सौरभ कुमार रिपोर्ट दर्ज कराई कि मांगीलाल नाम के एक व्यक्ति ने हमारी इंश्‍योरेंस कम्पनी का पचास लाख रूपये का टर्म लाईफ इंश्‍योरेंस रिस्क प्लान लेकर उसकी दो मासिक किश्तें भर कर अपनी मृत्यु होना बताकर हमारी बीमा कम्पनी मे अपना बीमा क्‍लेम दावा पेश किया जिसकी जांच से मांगीलाल की मृत्यु नहीं होकर उसके जीवित होने का तथ्य पाये जाने पर पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।

प्रकरण दर्ज होने पर जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के आदेशानुसार सौरभ तिवाडी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृव में विशाल जांगिड सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सदर के निकट सुपरविजन में सुरेन्द्र पंचार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना जेएनवीसी के सहयोग से अनुसंधान अधिकारी देवेन्द्र सोनी उपनिरीक्षक द्वारा अनुसंधान किया गया।

प्रकरण मे आरोपी मांगीलाल द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अपने नाम से बंधन लाईफ इंश्‍योरेंस कम्पनी से 1221 रूपये मासिक प्रीमियम के आधार पर 50,00,000 (पचास लाख) रूपये का टर्म लाईफ रिस्क इंश्‍योरेंस प्लान दिनांक 9 अगस्त 2023 का लिया। उक्त मांगीलाल द्वारा बंधन लाईफ इंश्‍योरेंस कम्पनी से टर्म लाईफ इंश्‍योरेंस का पचास लाख रूपये का बीमा करवाकर उसकी दो मासिक किश्तों का भुगतान कर उक्त बीमा कम्पनी को धोखे में रखकर अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपनी मृत्‍यु दिनांक 10.10.23 होना बताकर अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से दाह संस्कार की रसीदें तैयार कर अपने परिचित के माध्यम से नगर निगम बीकानेर में मृत्यु होने के सम्बंध में फर्जी प्रार्थना पत्र पेश करवाकर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाकर उक्त बीमा कम्पनी में अपने दोस्तों के माध्यम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीमा क्‍लेम दावा का प्रार्थना पत्र पेश करने का अपराध प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी मांगीलाल ज्याणी पुत्र इन्द्राज जाट उम्र 29 साल निवासी 19 जीडी पुलिस थाना नई मण्डी घडसाना जिला श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अपराधी के फर्जी दस्तावेज तैयार करने में सहयोग करने वाले अन्य साथियों के सम्बंध में अनुसंधान जारी है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर