Homeक्राइमBikaner Crime : पांच नाबालिगों ने मकान में की चोरी, सूने प्लॉट...

Bikaner Crime : पांच नाबालिगों ने मकान में की चोरी, सूने प्लॉट में फेंके रुपये, मुक्ताप्रसाद थाने में मामला दर्ज

basic ad

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के बंगला नगर के एक मकान से नाबालिगों द्वारा चोरी की घटना से हड़कम्प मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्ला पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले सुशील कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 11 अक्टूबर को पांच नाबालिग बच्चें उसके घर में घुसे और घर से करीब डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए।

 

जब पीडित की पत्नी घर पहुंची तो बच्चे घबरा गए और पास के ही खाली प्लाट में पैसे फेंक कर भाग गए। जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग बच्चों से पूछताछ कर रही है।



ताजा खबर