Homeक्राइमBikaner Crime News : शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों...

Bikaner Crime News : शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों की सेंधमारी, घर-दुकान में हुई चोरी की वारदात

basic ad

Bikaner Crime News आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें भर में चोरों का आतंक बरकरार है वही दूसरी ओर शहर या गांव की पुलिस के हाथ इन मामलो में खाली नजर आ रहे हैं। ताजा मामला शहर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों का है जहाँ चोरों ने एक मकान और एक दुकान को अपना निशाना बनाया हैं ।

 

शहर के सदर थाना क्षेत्र में भुट्टो के चौराहे पर स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोर सामान और नकदी चुराकर फरार हो गए । इस संबंध में नोखा निवासी देवकिशन पंचारिया ने थाने में रिपोर्ट दी हैं।

 

 

वही दूसरी ओर नाल थाना क्षेत्र के करर्मीसर गांव में स्थित एक मकान पर दो अज्ञात चोरों ने धावा बोला और मकान से 1 लाख 80 नकदी और सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित बरसिंहसर हाल आदर्श कॉलोनी करमीसर निवासी राधाकिशन सोनी ने मामला दर्ज कराया है।चोरी की यह वारदात यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गईं।



ताजा खबर