Homeक्राइमBikaner: आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, भाई ने ली भाई की...

Bikaner: आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, भाई ने ली भाई की जान

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के नोखा में बीती रात आपसी विवाद के चलते भाई द्वारा भाई की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार नोखा के पंचारिया चौक में बीती रात  दो भाईयों का आपसी विवाद खूनी सघर्ष में बदल गया। जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई पर वार किया। इस विवाद में 35 वर्षीय हुकमचंद पंचारिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की  जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बागड़ी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनो भाईयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।



ताजा खबर