क्राइम:बीकानेर आ रही बस में बैठा था आरोपी,पुलिस की तत्परता से हुआ गिरफ्तार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, January 19, 2026
Homeखटाखट स्टोरीक्राइम:बीकानेर आ रही बस में बैठा था आरोपी,पुलिस की तत्परता से ...

क्राइम:बीकानेर आ रही बस में बैठा था आरोपी,पुलिस की तत्परता से हुआ गिरफ्तार

- Advertisement -Ads

बीकानेर में इन दिनों किसानों के साथ चोरी,लूट और छीना छपटी की घटनाएं बढ़ रही है कभी मंडी में तो कभी मंडी के बाहर तो कभी बैंक में किसानों के साथ वारदातें हो रही है। ऐसी ही घटना कल श्रीडूंगरगढ़ के उपनी गांव के किसान हरिराम गोदारा के साथ घटी।

- Advertisement -Ads

आज मिली जानकारी के अनुसार कल किसान अपनी बैंक से पैसे लेकर अपने गांव के लिए रवाना हुआ तब बस में चोरों द्वारा बैग को काटकर बैग से 2.70 लाख रुपए पार कर लिए। किसान को जब घटना की जानकारी मिली तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर जा रही बस से एक नाबालिग सहित एक संदिग्ध को रोककर उससे पूछताछ की पूछताछ में मध्य प्रदेश निवासी आशीष ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया और पुलिस ने उससे रुपए बरामद कर हिरासत में ले लिया। कुल मिलाकर श्री डूंगरगढ़ में पुलिस की तत्परता के चलते घटना को अंजाम देने वाला आरोपी कुछ ही घंटों में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर