Homeक्राइमBikaner Crime : दीपावली की रौनक के बीच जेबकतरों का आतंक: तोलियासर...

Bikaner Crime : दीपावली की रौनक के बीच जेबकतरों का आतंक: तोलियासर भैरूंजी गली में शॉपिंग करने गईं महिला के साथ हुई वारदात

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, दीपावली के इस पर्व पर बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ और भारी रौनक देखने को मिल रही है, लेकिन इसी का फायदा उठाकर शातिर जेबकतरें भी पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तौलियासर भैंरू गली मार्केट से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ खरीदारी करने पहुँची एक महिला को इन चोरों ने अपना शिकार बना लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, नत्थूसर गेट के बाहर रहने वाले 30 वर्षीय नवदीप छंगाणी ने इस संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी माताजी 28 अक्टूबर को शाम करीब चार बजे तौलियासर भैंरूजी गली मार्केट में खरीदारी करने के लिए गई थीं। जब वे एक दुकान पर सामान देख रही थीं और उन्होंने अपना बैग संभाला, तो उन्हें बैग कटा हुआ मिला।

 

शातिर चोरों ने सफाई से हाथ साफ करते हुए बैग के अंदर रखे दो स्मार्टफोन (ओपो और रेडमी), एक सोने की चेन (मय पेंडल) और 10,000 रुपये नकद चुरा लिए। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल, इस पूरे मामले की आगे की गहन जाँच एएसआई राधेश्याम को सौंपी गई है, और पुलिस बाजारों में सक्रिय ऐसे तत्वों की तलाश कर रही है।



ताजा खबर