HomeबीकानेरBikaner Crime : मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में व्यवसायी के साथ हुई लूट...

Bikaner Crime : मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में व्यवसायी के साथ हुई लूट मामलें का हुआ पर्दाफाश, नाबालिग डिटेन ,अन्य की तलाश जारी

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीते 17 अक्टूबर को बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में ऊन कारोबारी धनराज लूणिया के साथ हुई चाकूबाजी और लूट की वारदात का अब पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामलें में पुलिस ने एक नाबालिग को डिटेेन कर लिया है।

 

वही इस वारदात में शामिल उसके साथी बदमाश पुरानी गिन्नानी निवासी भीमला नायक का नाम भी उजागर हो गया है पुलिस की टीम बदमाश के ठिकानों पर दबिश दे रही है,ताकि जल्द उसकी भी गिरफ्तारी हो सके। आरोपी भीमला पर अलग अलग थानों में 15-20 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

 

आपकों बता दे कि गंगाशहर निवासी ऊन कारोबारी धनराज लूणिया के साथ अंधेरी रोड़ पर हुई इस वारदात में दोनों बदमाश उन चाकूओं से हमला कर 1.30 लाख रूपये लूट लिए थे । पुलिस के लिये चुनौती बनी इस वारदात का पर्दाफाश करने के लिये एमपी नगर थाने की तीन टीमें लगातार एक्टिव मोड में थी।



ताजा खबर