Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : कनिष्ठ अभियंता से मारपीट मामलें में सरपंच और उसका...

Bikaner Crime : कनिष्ठ अभियंता से मारपीट मामलें में सरपंच और उसका पुत्र गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, श्रीडूंगरगढ़ के ठुकरियासर गांव में जीएसएस लगाने की जमीन को लेकर हुए विवाद में विद्युत विभाग के अधिकारी से मारपीट मामलें में गांव के सरपंच अमराराम गांधी व उसके पुत्र बुधराम गांधी को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल यह विवाद प्रस्तावित 132 केवी जीएसएस को लेकर शुरू हुआ ।विद्युत विभाग ने सहनिवार को जीएसएस के स्थान को लेकर वार्ड पंचों को बुलाकर बैठक की जिसमें सरपंच को शामिल नही किया गया। विद्युत विभाग का अभियंता गाड़ी में बैठकर रवाना होने लगा तो सरकारी गाड़ी के आगे सरपंच ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर रोका और अधिकारी से मारपीट और गाली गलौज शुरू कर दी। इस मामलें में सरपंच और उसका पुत्र व तीन चार अन्य लोग भी गाड़ी में सवार होकर आए थे



ताजा खबर