Homeक्राइमBikaner Crime : घर के आगे खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी हुई चोरी, सीसीटीवी...

Bikaner Crime : घर के आगे खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में इन दिनों चोरों का आतंक बरकरार है। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में भी एक चोरी की वारदात सामने आई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार स्वर्ण जयंती ई 101 निवासी सुधीर नरूला पुत्र प्रेमप्रकाश ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया है कि बुधवार की देर रात तकरीबन 1:55 बजे पर एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर के आगे आया और 2:10 बजे पर उसकी गाड़ी चुरा कर फरार हो गया । सुबह 6:00 बजे जब उठकर देखा तो घर के आगे से गाड़ी गायब थी, तब पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो यह घटना सामने आई जिसमें एक व्यक्ति घर के आगे से स्कॉर्पियो लेकर जा रहा है। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर