Homeक्राइमBikaner Crime : शहर में झपटमार हुए एक्टिव ! पिछले 24 घंटे...

Bikaner Crime : शहर में झपटमार हुए एक्टिव ! पिछले 24 घंटे में 3 छीना-झपटी के मामलें दर्ज

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में इन दिनों फिर एक बार स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं । बीते 24 घण्टो में शहर के सदर, मुक्ताप्रसाद थानों में 3 नए छीना झपटी के मामलें सामने आए है । इन मामलों के झपटमार अब भी फरार है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गंगानगर सर्किल पर खड़े अंकित कुम्हार का मोटरसाइकिल सवार बैग उठाकर फरार हो गए । पीछा करने के बावजूद आरोपी फरार हो गए।

दूसरा मामले मुक्ता प्रसाद थाने का है जिसमें पीड़िता मृदुला मिश्रा ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि वो लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से टैक्सी में जा रही थी इस दौरान दो बाइक सवार युवकों ने टैक्सी में से उसका पर्स छीन लिया,पर्स में पैसे ,मोबाइल एटीएम भी थे।

वही एक तीसरे मामलें सदर थाना में दर्ज हुए मामले के अनुसार पीड़ित प्रीति पारीक के जूनागढ़ क्षेत्र में लूटपाट हुई। तीन युवकों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। इन तीन आरोपियों में से दो युवको का मुंह ढका हुआ था।

बरहाल पुलिस ने तीनों मामलों को दर्ज करने के मामलें की छानबीन सहज कर दी है।



ताजा खबर