Homeक्राइमBikaner Crime : अस्पताल के आगे से गुजर रही महिला के हाथ...

Bikaner Crime : अस्पताल के आगे से गुजर रही महिला के हाथ से पर्स छीनकर झपटमार हुए फरार

basic ad

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक राह चलते महिला से अज्ञात युवक द्वारा बैग छीनकर फरार होने की खबर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम नत्थूसर बास निवासी प्रीति सोनी पत्नी ओमप्रकाश सोनी अपने बेटे के साथ कोठारी हॉस्पिटल के आगे से गुजर रही थी। इस दरम्यान दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसके हाथ से झपट्टा मारकर बैग छीनकर फरार हो गए।

 

पीड़ित के अनुसार बैग में 35 हजार रुपये नकद थे। महिला जब तक संभलती तब तक युवक उसकी आँखों से ओझल हो गए। बरहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 



ताजा खबर