


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में महिला से चेन और नकदी लूट की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 19,760 रुपये नकद, एक सोने की चेन, उसका पेंडल तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को परिवादी ओमप्रकाश सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी और पुत्र कोठारी अस्पताल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए एक युवक ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। छीना-झपटी के दौरान महिला के पास रखा नकदी से भरा पर्स भी गिर गया, जिसे आरोपी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद नयाशहर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की पहचान कर शाहिद नादिम उर्फ महफूज निवासी खटीकों का मोहल्ला, सोनगिरि कुंआ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 19,760 रुपये नकद, एक सोने की चेन, पेंडल और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।


