

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने यात्रियों को कम किराए का झांसा देकर लूटने वाले एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 5 जुलाई की दोपहर में परिवादी मेघराज टैक्सी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान टैक्सी चालक ने उसे रामपुरा छोड़ने की बात कह कर टैक्सी में बिठा लिया और मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में ले जाकर उसके साथ मारपीट कर उसके कानों की मुरकिया, चांदी का कड़ा,अंगूठी और मोबाइल छीनकर फरार हो गया।
थानाधिकारी विक्रांत तिवाड़ी के अनुसार आरोपी अनिल लावा (29) अंबेडकर कॉलोनी निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक पर विभिन्न थानों में पहले से 10 आपराधिक मामलें दर्ज है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अनिल विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को कम किराए का झांसा देकर टैक्सी में बिठाता था और उसके बाद सुनसान जगह मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था।


