


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में चोरी का एक मामला सामने आया हैं । अब तक मिली जानकारी के अनुसार पेशे से ड्राइवर बांद्रा बास निवासी रवि संगत ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 13 अक्टूबर की रात उसके भांजे का जन्मदिन था तो उसकी पत्नी और बच्चें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। पीड़ित रवि भी उस दिन घर पर नही था।
परिवार जब देर रात घर लौटा तो ,घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान घर का बिखरा हुआ था। परिवादी ने बताया कि चोर उसके घर से 2 लाख 30 हजार रुपये नकद,पांच सोने के लोंग, एक सोने की अंगूठी,दो चांदी की पायजेब, 30 भरी चांदी के जेवर और एक चांदी का कड़ा चोरी कर के फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।


