


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीते वर्षो में बीकानेर में जहां लूट,हत्या, फायरिंग और फिरौती जैसे मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है वही अब पुलिस ने नयाशहर थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामलें की विवेचना के दौरान कुख्यात रोहित गोदारा गैंग की बीकानेर में सक्रियता की बात सामने आई हैं । सर्कल ऑफिसर कविता पूनिया की ओर से तैयार की गई एक रिपोर्ट के आधार पर कोटगेट पुलिस थाने में नया मुकदमा दर्ज हुआ है।
दरअसल बीकानेर के डॉक्टर श्याम अग्रवाल से फिरौती के मामले में आरोपी विष्णु साथ पुत्र श्याम सुंदर से पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि कपूरीसर लूणकरणसर निवासी रोहित गोदारा के निर्देशन में काम करता है ,जिसका नेटवर्क दिल्ली, गुड़गांव ,हरियाणा ,पंजाब तथा उत्तर प्रदेश तक फैला है यह गैंग हत्या ,फिरौती ,रंगदारी, फायरिंग, अवैध हथियार सप्लाई और हवाला जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त है।
स्थानीय नेटवर्क पर नजर
पुलिस की जात रिपोर्ट के अनुसार बीकानेर में कई युवक रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हुए पाए गए हैं इसमें अभिषेक ,नरेश बिश्नोई , श्रवण सिंह सोडा सलमान भुट्टो, सीताराम डूकिया, जीशान अली, गोपाल जाखड़, इरफान , मोहम्मद अमीन विष्णु साध,हरिओम रामावत, दानाराम राधे सारस्वत, आवेश खान ,शिवराज सिंह रतन सिंह ,राजू सिंह ,सुनील आचार्य, प्रवीण सिंह आदि का नाम सामने है पुलिस की ओर से इन युवकों की पुष्टि जांच लंबित है।
पुलिस के अनुसार यह गैंग एंटी करप्टेड प्लेटफार्म का उपयोग कर कॉल और मैसेजिंग करता है जिसके ट्रेकिंग मुश्किल होती है ।अब तक इन गैंग के सदस्यों ने बीकानेर के कई व्यापारियों को जान से मारने की धमकी दी है। जिसमें जुगल राठी ,डॉक्टर श्याम अग्रवाल, जुगल तावनिया, पीयूष श्रृंगारी, सुखदेव चायल, दीपक पारीक ,धनपत चायल ,कौशल दुग्गड़, शिव सोनी जैसे बड़े नाम शामिल है इस संबंध में अलग-अलग थानों में प्रकरण भी दर्ज है।


