HomeबीकानेरBikaner crime : अपराधियों के हौंसले बुलंद, सरेराह युवक को अर्धनग्न कर...

Bikaner crime : अपराधियों के हौंसले बुलंद, सरेराह युवक को अर्धनग्न कर की मारपीट

बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र के जैन चौक में बीते सप्ताह एक युवक को दबंगों ने सरेराह अर्द्धनग्न कर बालों को पकड़कर मारपीट करने का संगीन मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। नोखा में हुई यह घटना यह दर्शाती है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। जब यह घटना घटी उस दौरान वहां मौजूद लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। रोड़ा गांव निवासी अशोक पंचारिया ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोखा में गणेशजी हनुमानजी मंदिर के पास स्थित साड़ी की दुकान में काम करता है। 6 मार्च की शाम के समय अपने घर की ओर जा रहा था। तभी जीतू भार्गव, अनिल भार्गव, सुरेश लखारा, प्रदीप सारस्व व अन्य 5-6 लड़के एक राय होकर आए व जैन चौक में उसके साथ मारपीट व गाली–गलौच करने लगे। आरोपी उसका मोबाइल व 20 हजार रुपए नगदी भी ले गए। इसके अलावा पुलिस को सूचना देने पर धमकी भी दी गई।



ताजा खबर