

आपणी हथाई न्यूज, चोरी और लूट के इरादे रखने वालों के लिए बीकानेर अब सॉफ्ट टारगेट बनता नजर आ रहा है। चोर और लुटेरों ने किसी भी गांव और कस्बे को नही छोड़ा है वही दूसरी ओर पुलिस की कार्रवाई पर लगातार सवालिया निशान उठ रहे है।
ताजा मामला बीकानेर मुरलीधर व्यास कॉलोनी से सटी एक और कॉलोनी निखिल नगर का है जहां बीती रात चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। इससे पहले बुधवार की रात को भी चोरों ने निर्माणाधीन मकान को अपना निशाना बनाया और वहां से बिजली केबल चोरी कर के फरार हो गए थे।
अब इसी क्रम में गुरुवार की रात निखिल नगर निवासी पुखराज सोनी के घर चोरी का मामला सामने आया है।
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार पुखराज सोनी का परिवार गुरुवार की सुबह किसी काम से बीकानेर से बाहर गया हुआ था। सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि मकान के मुख्य दरवाजे के आगे लगा ताला टूटा हुआ है।
वापस सोनी ने आकर देखा तो घर के अंदर के कमरे व अलमारियों के ताले टूटे हुए थे वही आसपास सामान भी बिखरा हुआ था। अलमारी के अंदर रखे सोने और चांदी के जेवर चोरी हो गए। घटना की जानकारी के बाद नाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।


