Homeक्राइमBikaner Crime News : शहर से लेकर गांवों तक चोरों की धमाचौकड़ी,...

Bikaner Crime News : शहर से लेकर गांवों तक चोरों की धमाचौकड़ी, कोटगेट-गंगाशहर थाना क्षेत्रों में चोरों की सेंधमारी

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें इन दिनों चोरों की वारदातों का सिलसिला बेताहाशा बढ़ा है जिससे आमजन और पुलिस दोनों ही परेशान नजर आ रहे है शहर से लेकर गांव तक हर जगह चोरों के निशाने पर है । जिलें की पुलिस क्या काम कर रही है ? यह सवाल अब भी खड़ा है।

 

बरहाल बीकानेर शहर में एक बार फिर दो थाना क्षेत्रों में चोरी के अलग अलग मामलें दर्ज हुए है। गंगाशहर थाना क्षेत्र शिवा बस्ती निवासी पुनीत सुराणा ने दी रिपोर्ट में बताया है कि 16 अगस्त को उसके पिता का ऑपरेशन था जिसके चलते घर के सभी सदस्य सुराणा हॉस्पिटल में थे। इस दरम्यान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर 4 लाख नकद और सोने चांदी के जेवर चुरा लिए और मौके से फरार हो गए।

 

वही दूसरी वारदात कोटगेट थाना इलाके की है जहां मरुधर होटल के पास रहने वाली उषा जैन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जिसमे बताया गया है कि 9 से 13 अगस्त तक वह बीकानेर से बाहर गई हुई थी। इस दौरान अज्ञात चोर उसके घर के अंदर से चांदी के बर्तन,दो सोने की अंगूठी,3 मोबाइल, 25 घड़ियां और 10-15 हजार नकदी चुराकर ले गए।



ताजा खबर