Homeक्राइमBikaner Crime : सर्दी की आहट से चोर हुए 'एक्टिव', आधा दर्जन...

Bikaner Crime : सर्दी की आहट से चोर हुए ‘एक्टिव’, आधा दर्जन दुकानों के टूटे ताले

basic ad

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में एक बार फिर एक साथ 6 दुकानों के ताले टूटने की खबर सामने आई है। मामला कोटगेट और गंगाशहर थानों से जुड़ा है जहाँ सर्दी की आहट के साथ चोर एक्टिव हो गए है।

बीती रात कोटगेट थाना क्षेत्र के हरियाणा होटल के पास स्थित करणी बैटरी नामक एक दुकान का अज्ञात चोरों द्वारा तला तोड़ा गया। गनीमत ये रही कि वाहनों और लोगों की आवाजाही के चलते चोर वारदात को अंजाम देने में असफल रहे।

वही गंगाशहर थाना क्षेत्र की पांच नम्बर रोड़ पर चोरों ने एक एक कर के पांच दुकानों के ताले तोड़ दिये। उत्सव बैटरी एजेन्सी नामक एक दुकान से 20 बैटरी चोरी होने की जानकारी भी सामने आई है। बरहाल पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।



ताजा खबर