


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, नयाशहर थाना क्ष्रेत्र के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक जस्सूसर गेट पर शनिवार की रात एक दुकान से रुपयों व अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। वही दूसरी ओर पुलिस के गश्त के दावे ऐसी वारदातों के बाद पुलिस के काम पर सवालिया निशान उठा रहे है।
ताजा मामला शनिवार की रात जस्सूसर गेट के बाहर का है जहां एक चाय की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
इस मामलें में सीताराम गेट निवासी मुकेश स्वामी (40) पुत्र गणेश दास स्वामी ने अपनी ओर से दी रिपोर्ट में बताया है कि शनिवार को रात्रि 11 बजे वह दुकान बंद कर के अपने घर लौट गया। इस दौरान रात्रि के करीब 1 से 2 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखें सोलह हजार दो सौ रुपये चुरा लिए। इतना ही नही नही चोर ने गल्ले में रखे चार चांदी के सिक्के और दुकान में गोल्ड फ्लेक सिगरेट, रजनीगंधा और नवरतन गुटका के डिब्बो पर भी हाथ साफ कर दिया। बरहाल आसपास लगे सीसीटीवी में एक व्यक्ति दुकान के आसपास घूमता नजर आ रहा।


