


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में इन दिनों चोरों का आतंक नजर आ रहा है। बीती रात शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में अज्ञात चोरों से दो घरों पर धावा बोला और सोने चांदी सहित अन्य सामान लेकर रफ्फूचक्कर हो गए।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात इंद्रा कॉलोनी निवासी वली मोहम्मद और ईश्वर सिंह के घर चोरी की वारदात हुई है। वली मोहम्मद के घर में कोचिंग सेंटर संचालित होती है और मकान के ऊपरी हिस्से में किरायेदार रहते है। किरायेदार गांव गए हुए थे वही कोचिंग सेंटर में चोरों को कुछ नही मिला।
वही चोरों ने ईश्वरसिंह के घर दूसरी वारदात को अंजाम दिया जिसमें चोरों ने कमरे अलमारियों के ताले तोड़कर घर का सामान बिखेर दिया और सोने चांदी के सामान चुराकर ले गए।बरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी खंगाले है जिनमें दो बाइक सवार युवक नजर आ रहे है। युवकों ने बाइक के नम्बर ट्रेस होने की वजह के चलते नम्बर प्लेट को आगे और पीछे से मोड़ रखा है। फिलहाल पुलिस चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।


