Bikaner Crime : बीकानेर में इन दिनों शहर और कस्बों में चोरियों के मामलें में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ताजा मामला बीकानेर की सिटी कोतवाली क्षेत्र का है जहां पिछले 24 घंटो में चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के बेगाणी चौक का है जहां 25 नवंबर की दोपहर को अज्ञात चोरों ने सिरोही निवासी जितेंद्र कुमार प्रजापत के घर का ताला तोड़कर घर में रखें 5 लाख चुराकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
वही दूसरा मामला भी कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां कोचरों के चौक मंगलवार की देर रात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। अब तक इस मामलें में मिली जानकारी के मुताबिक कोचरों के चौक निवासी विमल कोचर पुत्र जुगराज कोचर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि देर रात्रि करीब ढाई-तीन बजे एक अज्ञात चोर उनके घर के मुख्य गेट की कुंडी को तोड़कर घर में घुसा और दूसरी मंजिल के कमरे में रखी तिजोरी पर हाथ साफ कर गया।
बताया जा रहा है कि तिजोरी में लाखों की नकदी और कीमती जेवरात थे। बरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि अब तक कि जांच में सीसीटीवी में देर रात एक संदिग्ध दिखाई दिया हैं।फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसी के भी पकड़े जाने की सूचना नही मिल पाई है।


