Homeक्राइमBikaner Crime : दो नाबालिग चोरी के आरोप में निरुद्ध, मुख्य आरोपी...

Bikaner Crime : दो नाबालिग चोरी के आरोप में निरुद्ध, मुख्य आरोपी पर नकबजन के कई मामलें दर्ज

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में बंद मकान से हजारों रुपयों की चोरी के मामलें में पुलिस ने एक आदतन नकबजन को गिरफ्तार किया है वही दो नाबालिग साथियों को भी निरुद्ध किया है।

जानकारी के अनुसार शिवबाड़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 19 जून को पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका पूरा परिवार घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद चोरी कर के ले गए।

मामला दर्ज होने के बाद जेएनवीसी पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए जांच के आधार पर ट्रांसपोर्ट गली हरिजन बस्ती निवासी एक शख्स को गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपियों अपने दोनों नाबालिग साथियों के साथ चोरी की वारदात को करना स्वीकार किया। मुख्य आरोपी पर पूर्व में भी नकबजनी के कई मामलें दर्ज है। बरहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों का पता लगाने में जुटी हुई है।



ताजा खबर