Homeक्राइमBikaner Crime : काले रंग की कार पर सीओ सिटी ने क्यों...

Bikaner Crime : काले रंग की कार पर सीओ सिटी ने क्यों किया फायर, क्या है पूरा मामला : पढें पूरी खबर

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी गेट के आगे खड़ी एक संदिग्ध काले रंग की कार को रुकवाने का प्रयास होता है इस बीच पुलिस को देखकर कार में सवार बदमाश अपनी कार को दौड़ाते है। बीकानेर सीओ सिटी अपने गनमैन और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ होते है। इस बीच सीओ सिटी कार को रोकने के लिए एक फायर कार के टायर पर भी करते है।

हालांकि कार में सवार लोग फिर भी नही रुकते ,करीब 5 -7 किलोमीटर तक पुलिस की गाड़ी उन बदमाशो के पीछे दौड़ाई जाती है। अंततः बदमाश रोही देखकर अंधेरे में कार को छोड़कर फरार हो जाते है।पुलिस कार की तलाशी लेती है कार में मिले कागजातों के आधार पर दिनेश बिश्नोई रामपुर गली निवासी पर मुकदमा दर्ज किया जाता है।



ताजा खबर