Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : आपसी झगड़े के बाद पत्नी ने पति के सीने...

Bikaner Crime : आपसी झगड़े के बाद पत्नी ने पति के सीने में घोंपा चाकू, पीबीएम में भर्ती

आपणी हथाई न्यूज,पारिवारिक विवाद के चलते पति पत्नी में हुए झगड़े के दौरान पत्नी ने पति के सीने में चाकू घोंप दिया। चाकू के वार इतने गंभीर थे कि पति अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नाल थाना अंतर्गत गेबना पीर रोड पर रहने वाले गौरीशंकर सोनी और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके चलते पत्नी ने पति के सीने में चाकू से वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। पति-पत्नी में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल पति का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है।



ताजा खबर