Bikaner Breaking आपणी हथाई न्यूज, रविवार की सुबह बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र धरणीधर मंदिर क्षेत्र के पास बनी प्याऊ से पहले एक चौकी पर एक व्यक्ति मृत मिलने के बाद आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति के शव को खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान की मदद से मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया है।
वही मृतक की पहचान ओमप्रकाश सोनगरा पुत्र रमणलाल (47) सिटी कोतवाली क्षेत्र हाल निवासी श्रीरामसर किराएदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी माँ के साथ श्रीरामसर रहता था। अब तक व्यक्ति की मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।


