

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान की सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को दिवाली के बाद 9000 हजार स्कूल व्याख्याता मिल सकते है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने राजस्थान लोक सेवा आयोग को डीपीसी के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। डीपीसी प्रकिया इसी माह शुरू होने की पूरी संभावना है। स्कूलों में दिवाली अवकाश 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक है,7 नवंबर के बाद पदोन्नति बाद स्कूल लेक्चरर की पोस्टिंग होगी।

इस समय राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के कुल 17285 पद खाली है, प्रमोशन से करीब 16 फीसदी पद भरे जाएंगे।
बीकानेर की स्कूलों में स्कूल लेक्चरर के 307 पद खाली है, प्रमोशन के बाद इन स्कूलों को भी व्याख्याता मिल पाएंगे। स्कूल लेक्चरर अर्ध वार्षिक परीक्षा से पहले मिल जाएंगे, इससे छात्रों का सिलेबस पूर्ण होने में सहयोग मिलेगा।
मनोज रतन व्यास




