Homeखटाखट स्टोरीबीकानेर संभाग : कृषि उपज मंडी में मचा हड़कंप ! ACB ने...

बीकानेर संभाग : कृषि उपज मंडी में मचा हड़कंप ! ACB ने रिश्वत लेते सचिव और सुपरवाइजर को किया रंगे हाथों गिरफ्तार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान बीकानेर संभाग के चुरू जिलें की कृषि उपज मंडी में ACB को अचानक हुई कार्रवाई से हड़कम्प मच गया। इस कार्रवाई में एन्टी करप्शन ब्यूरो ने कृषि उपज मंडीके सचिव विकेंद्र कुमार और सुपरवाइजर कमल कुमार को ₹10000 की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार ACB एएसपी महावीर प्रसाद शर्मा की अगुवाई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि कृषि उपज मंडी के एक थोक व्यापारी को साल 2019 से 2026 तक के लेखा और रोकड़ संबंधी मामले में एक नोटिस दिया गया था।

 

व्यापारी ने आरोप लगाए थे कि इस नोटिस की कार्रवाई को फाइल में डालकर मामला रफा-दफा करने के बदले मंडी सचिव और सुपरवाइजर लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत की पुष्टि के लिए चुरू एसीबी ने मामले का सत्यापन भी करवाया इसके बाद एसीबी की टीम पूरा जाल बिछाया। मंगलवार की शाम को पीड़ित ने जैसे ही आरोपियों को रिश्वत की राशि सौंपी उसी दौरान ACB ने उनको रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। बरहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।



ताजा खबर