Homeक्राइमBikaner : गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की दोहरी वारदात, दुकान...

Bikaner : गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की दोहरी वारदात, दुकान के बाद घर पर भी हो गई चोरी

basic ad

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में दोहरी चोरी की वारदात का एक मामला सामने आया है। जिसमें प्रताप बस्ती हाल निवासी रामदेव कॉलोनी राकेश कुमार स्वामी ने रिपोर्ट में बताया है कि उसकी दुकान से सामान चोरी होने के बाद उसी दिन शाम को जब वह घर लौटा तो उसके घर से सोने चांदी के जेवर भी चोरी हो गए।

 

स्वामी ने बताया कि घर पर पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर रखी अलमारी से सोने का फुल सेट,हार सेट,खड़ी सेट,लम्बी लॉकेट,चार ब्रेसलेट,जेंट्स अंगूठी और चांदी की रमझोल सहित अन्य जेवर शामिल हैं।

 

राकेश ने रिपोर्ट में जयपुर के लडाना खुर्द चाकसू निवासी विशाल चौधरी और पुरानी निवासी सुमित सुथार पर चोरी करने का आरोप लगाया है। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



ताजा खबर