Homeखटाखट स्टोरीBikaner : स्कूल जाने का उत्साह..मातम में तब्दील, स्कूल बस से 7...

Bikaner : स्कूल जाने का उत्साह..मातम में तब्दील, स्कूल बस से 7 वर्षीय मासूम की मौत

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बुधवार को बीकानेर के जसरासर में उस समय माहौल मातम में तब्दील हो गया जब एक 7 वर्षीय मासूम अपने ही स्कूल की बस की चपेट में आ गया । करीब 45 दिनों बाद एक बार फिर नए शिक्षा सत्र के साथ स्कूल खुले है इसी उत्साह में जसरासर निवासी शौर्य पुत्र लोकेश कुमार बुधवार की सुबह स्कूल गया था, दोपहर में घर के आगे छोड़ने आई बस से जैसे ही उतरने लगा तो बस के दरवाजे में उसका बैग अटक गया और इसी दरम्यान बस चल पड़ी। इस हादसें में शौर्य ने अपना संतुलन खो दिया और 10-15 मीटर सड़क पर घिसटने के बाद बस के पहिये के नीचे आ गया।

 

बताया जा रहा है कि बुधवार को उसकी बड़ी बहन खुशबू भी साथ थी जो रोज उसको लेकर स्कूल जाती थी। बुधवार को खुशबू पहले उतर गई और शौर्य का बैग बस के दरवाजे में फंस गया। इस मामलें को लेकर जसरासर थानाधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने निजी स्कूल बस को जब्त कर लिया है। बरहाल पुलिस चालक की तलाश कर रही हैं।



ताजा खबर