Bikaner: बीकानेर के मशहूर रामायण पाठी शिवकुमार कल्ला का हुआ निधन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
HomeबीकानेरBikaner: बीकानेर के मशहूर रामायण पाठी शिवकुमार कल्ला का हुआ निधन

Bikaner: बीकानेर के मशहूर रामायण पाठी शिवकुमार कल्ला का हुआ निधन

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर से मशहूर रामायण पाठी एवं धार्मिक आयोजनों की पहचान रहे शिवकुमार कल्ला (सीटू कल्ला) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।शिवकुमार कल्ला वर्षों से रामायण पाठ और धार्मिक आयोजनों से जुड़े रहे। अपनी ओजस्वी वाणी, भावपूर्ण पाठ और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के कारण वे बीकानेर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी विशेष पहचान रखते थे। रामायण पाठ के माध्यम से उन्होंने धार्मिक चेतना और संस्कारों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

- Advertisement -Ads

उनके निधन को बीकानेर के धार्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। शहर के अनेक श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार कल सुबह संपन्न किया जाएगा।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर