Homeखटाखट स्टोरीBikaner : महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमाली ने अपनी कर्मस्थली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...

Bikaner : महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमाली ने अपनी कर्मस्थली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 3 को किया एयरकंडीशनर गिफ्ट

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के शहरी क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्रमांक 3 के लिए एक एयरकंडीशनर भेंट किया गया।श्रीमती मंजू लता श्रीमाली शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 3 में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत है। उन्ही के ही द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 3 टीकाकरण कक्ष में मरीजों व बच्चों की सुविधा हेतु एक एयर कंडीशनर सप्रेम भेंट किया गया । संस्था प्रधान श्री योगेश साध एवं श्रीमती सुचित्रा जनागल द्वारा श्रीमती मंजू श्रीमाली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया गया एवं समस्त चिकित्सालय परिवार द्वारा इनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर