

आपणी हथाई न्यूज, भादवे की बीज और दशमी को जैसलमेर के रामदेवरा जहां लोकदेवता बाबा रामदेवरा मेला भरा जाएगा। उसी को लेकर पूरे राजस्थान में इस मेले को लेकर और बाबा के प्रति आस्था रखने वालों का हुजूम नजर आना शुरू हो गया है। वही बीकानेर में भी बाबा के भक्त जागरणों, सेवा और पैदल जाने की तैयारियों में व्यस्त नजर आ रहे है।
इस बीच बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार गोपाल बिस्सा और शुभकरण गहलोत के प्रयासों से गुरुवार को नत्थूसर गेट स्थित बड़ा गणेश मंदिर के आगे आज शाम रात्रि 8 बजे बाबा रामदेव की प्रचलित फ़िल्म बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी।

बिस्सा ने बताया कि इस फिल्म को दिखाने के पीछे बाबा के चमत्कारों के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ-साथ मायड़ भाषा को प्रोत्साहन देना है। बिस्सा ने समस्त रामदेव बाबा में आस्था रखने वालों से इस मौके पर पहुंचकर इस प्रयास को सफल बनाने की अपील की है।


