Homeक्राइमBikaner Firing Case : सुखदेव चायल के घर फायरिंग मामलें में पुलिस...

Bikaner Firing Case : सुखदेव चायल के घर फायरिंग मामलें में पुलिस ने एक युवक को किया डिटेन, पूछताछ जारी

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सार्दुलगंज इलाके में दो दिन पहले अलसुबह फायरिंग कर शहर में दहशत फैलाने के मामलें में बीकानेर पुलिस ने एक युवक को डिटेन कर लिया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता सुखदेव चायल के घर 7 राउंड फायरिंग करने वाले अज्ञात बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास में बीकानेर पुलिस ने कई जगह दबिश दी। इसी मामलें में अब बीकानेर की सदर थाना पुलिस ने दोपहर में शिव सिंह भलूरी को अपनी गिरफ्त में लिया है।

पुलिस इस फायरिंग कांड के बाद गैंगस्टर हरि बॉक्सर और रोहित गोदारा से जुड़े कनेक्शन की पड़ताल कर रही है। हालांकि इस मामलें हरि बॉक्सर ने अपने सोशल मीडिया पेज से जिम्मेदारी ली थी।

आज बीकानेर पुलिस ने अचानक करणी नगर क्षेत्र में नरेंद्र भवन के पास से शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है। शिव सिंह पुत्र शैतान सिंह भाटी राजपूत उम्र 26
निवासी चक तीन एमएम भलूरी पीएस बज्जू हाल शास्त्री कॉलोनी बीछवाल बीकानेर से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।



ताजा खबर