Homeक्राइमBikaner Fraud : दो हजार करोड़ की साइबर ठगी मामलें में आरोपी...

Bikaner Fraud : दो हजार करोड़ की साइबर ठगी मामलें में आरोपी उगल रहा राज ! एक और नाम आया सामने

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, 2000 करोड़ के साइबर फ्रॉड मामले में बीकानेर जिले से पुलिस ने खारड़ा निवासी कृष्ण शर्मा को पहले से ही अपनी हिरासत में ले रखा है। अब कृष्ण शर्मा की निशानदेही पर पुलिस के सामने इस फ्रॉड में एक और नाम सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में घनश्याम की भूमिका उजागर हुई है जो खुद को आढती बता कर कमीशन पर लेनदेन करता था।

 

क्या था मामला

दरअसल मामला 28 जनवरी 2025 को कर्नाटक के विजयपुर निवासी काँटेप्पा बाबू चव्हाण की शिकायत पर दर्ज हुआ ।चव्हाण ने आरोपी अजय आर्य और उसके अन्य साथियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने कंपनी के नाम पर हजारों निवेशको से अरबो रुपए ठगे और फरार हो गए। इसी कड़ी में पुलिस ने लूणकरणसर के खारडा निवासी कृष्ण शर्मा को गिरफ्तार किया है। शर्मा ने ‘करणी ट्रेडिंग कंपनी’ बनाकर फ्रॉड नेटवर्क के जरिए करीब 99 पॉइंट 65 करोड रुपए का लेनदेन किया बरहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

 

सदर थाने के सीआई सुभाष चंद्र के अनुसार घनश्याम सारस्वत साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा राय उसके कब्जे में आए खातों व संपर्कों से बड़ी धनराशि के लेनदेन के संकेत मिले हैं । पुलिस उसके घर और दुकान पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बरहाल पुलिस के अनुसार जैसे-जैसे खातों की जांच और लेनदेन की प्रत्येक खुल रही है कई स्थानीय लोगों की भूमिका भी उजागर हो रही है आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारी होने की उम्मीद है।

 

 



ताजा खबर